

चंद्रपुर. जिले में लगातार बढ रहे कोरोना बाधितों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने 25 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच सप्ताह भर के लिए जनता कर्फ्यू लागू किया है। किंतु जनता कर्फ्यू के दूसरे आज 439 कोरोना बाधितों की वृध्दि हुई है जो आज तक जिले में एक दिन में मिलने वाली बाधितों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही जिले में कुल बाधितों की संख्या 9350 पहुंच गई है।
जिले के 3846 कोरोना बाधित उपचार लाभ ले रहे है वहीं 5362 बाधित उपचार के पश्चात स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके है। पिछले 24 घंटे में मरने वालों में दादमहल वार्ड चंद्रपुर निवासी 84 वर्षीय पुरुष है उसे 16 सितंबर को मेडिकल कालेज में दाखिल किया गया था, दूसरा मृतक गणपति वार्ड भद्रावती निवासी 70 वर्षीय पुरुष है उसे 22 सितंबर को शासकीय मेडिकल कालेज में दाखिल किया गा था, तीसरा मृतक चंद्रपुर के तुकुम परिसर निवासी 58 वर्षीय पुरुष है उसे 19 सितंबर को मेडिकल कालेज में दाखिल किया गया था, चौथा मृतक जगन्नाथ बाबा नगर चंद्रपुर निवासी 54 वर्षीय महिला है उसे 23 सितंबर को मेडिकल कालेज में दाखिल किया गया था, 5 वों बीएड कालेज परिसर चंद्रपुर निवासी 59 वर्षीय पुरुष है उसे 24 सितंबर को मेडिकल कालेज में दाखिल किया गया था, 6 वां मृतक इंदिरानगर नवासी 54 वर्षीय पुरुष है उसे 24 सितंबर को मेडिकल कालेज में दाखिल किया गया था और 7 वां गडचिरोली निवासी 64 वर्षीय पुरुष है उसे 25 सितंबर को मेडिकल कालेज में दाखिल किया गया था। सभी को कोरोना के साथ निमोनिया था। इस प्रकार मरने वालों की संख्या 142 हो गई है जिसमें चंद्रपुर जिले के 134, तेलंगाना का 1, बुलढाना के 1, गडचिरोली के 3 और यवतमाल के 3 मृतकों का समावेश है।